मुस्लिम युवक ने बचायी गाय की जान
Advertisement

मुस्लिम युवक ने बचायी गाय की जान

 सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण पेश करते हुए एक मुस्लिम युवक ने 60 फुट गहरे कुएं से एक गाय को निकालकर उसकी जान बचायी है। प्रशासन ने उसकी भूरि भूरि प्रशंसा की है।

लखनऊ: सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण पेश करते हुए एक मुस्लिम युवक ने 60 फुट गहरे कुएं से एक गाय को निकालकर उसकी जान बचायी है। प्रशासन ने उसकी भूरि भूरि प्रशंसा की है।
ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक गाय कुएं में शनिवार को दुर्घटनावश गिर गयी। मोहम्मद जकी कुएं में उतरा और उसकी जान बचायी। मुस्लिम बहुल आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इस कुएं के आसपास भारी भीड़ जमा हो गयी।

जकी ने प्रशासन से सहायता का इंतजार किये बिना गाय को बचाने का प्रयास शुरू किया और उपस्थित भीड़ ने उसकी पूरी मदद की। जकी ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सांप्रदायिक सौहार्द की लखनवी तहजीब की जकी ने अनूठी मिसाल कायम की। लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने जकी की प्रशंसा की है। पुलिस ने भी उसकी तारीफ की है। ऐसी ही एक अन्य घटना में शुक्रवार को गोमती नगर में चार मुस्लिम लडकों ने सीवर मेनहोल से एक बछडे को निकालकर उसकी जान बचायी थी।

Trending news