)
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से तैयार की जा रही काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तराखंड की पहली ऐसी हाईस्पीड ट्रेन होगी जो कुमाऊं क्षेत्र को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी. काठगोदाम से रामपुर के बीच 90 किमी लंबे विशेष ट्रैक को सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के अनुरूप अपग्रेड किया गया है. इस पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी.
)
रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. फिलहाल काठगोदाम स्टेशन पर सिंगल पिट लाइन होने के कारण इसकी नियमित मरम्मत दिल्ली में कराने की योजना है. प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है और मंजूरी के बाद संचालन की तारीख तय की जाएगी.
)
रेलवे ने लखनऊ से सहारनपुर के बीच भी नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 8 नवंबर से विशेष सेवा के रूप में शुरू होगी. सुबह 8:05 बजे लखनऊ से रवाना होकर यह सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और रुड़की होते हुए शाम 4 बजे सहारनपुर पहुंचेगी.
)
रुड़की के यात्रियों के लिए यह सेवा बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि अब उन्हें सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ का सफर तेज़ और आरामदायक ट्रेन से करने का मौका मिलेगा
)
फिलहाल राज्य में दो वंदे भारत ट्रेनें देहरादून–दिल्ली और देहरादून–लखनऊ के बीच संचालित हैं. काठगोदाम–दिल्ली रूट पर नई ट्रेन चलने से उत्तराखंड के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्रा समय में बड़ी राहत मिलेगी. यह कहना गलत न होगा कि नवंबर का महीना उत्तर भारत के यात्रियों के लिए 'वंदे भारत मंथ' साबित होने जा रहा है, जब रफ्तार, आराम और आधुनिकता एक साथ पटरी पर उतरेंगी.
)
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.