उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिले की 69 सीटों के लिये आज छुटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक 61. 16 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि तीसरे चरण में फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जिले की 69 सीटों पर शाम पांच बजे तक 61.16 प्रतिशत वोट पड़े।
Trending Photos
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिले की 69 सीटों के लिये आज छुटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक 61. 16 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि तीसरे चरण में फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जिले की 69 सीटों पर शाम पांच बजे तक 61.16 प्रतिशत वोट पड़े।
बहरहाल, इस चरण में 105 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 826 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। पहले चरण में 64 प्रतिशत से अधिक और दूसरे चरण में 65 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ था।
Shivpal (Singh Yadav) will win by a large margin: Mulayam Singh Yadav in Saifai. #UPPolls2017 pic.twitter.com/PWLfaMGqNW
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
इटावा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के कतैयापुरा में मतदाताओं को धमकाये जाने की सूचना पर वहां पहुंचे सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के काफिले पर पथराव किया गया।
#UPPolls2017 Phase-3: Dimple Yadav casts her vote in Saifai, says, let's be progressive and think about the future. pic.twitter.com/wjPmZqEITm
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
इसके अलावा सपा की जसवन्तनगर इकाई के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा उनके साथियों की प्राथमिक विद्यालय जसवन्तनगर स्थित मतदान केन्द्र के पास बैठने को लेकर पुलिस से झड़प हो गयी। इस दौरान पुलिस ने उन पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया।
शिवपाल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो गयी। बाद में, शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस और प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है।
#UPPolls2017-BJP's Sarojini Nagar(Lucknow)candidate Swati Singh casts her vote;She's contesting agnst BSP's Shankari Singh&SP's Anurag Yadav pic.twitter.com/AahqgAaaqj
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 में से 55 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी।
Prashasan ne hatne ko nahi kaha,sidhey lathi charge kar diya.Shaasan kisi ke ishaare par kaam kar raha tha: Shivpal on Jaswantnagar incident pic.twitter.com/MYff8UGEhS
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
इसके पूर्व, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उनके परिवार वालों तथा बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में मतदान किया, जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव एवं परिवार के अन्य लोगों ने इटावा के सैफई में मतदान किया।
और पढ़ें:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण संपन्न, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान
तीसरे चरण में जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे, उनमें जसवन्तनगर सीट से मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव (जसवन्तनगर), लखनऊ छावनी सीट से मुलायम की बहू अपर्णा और मौजूदा विधायक रीता बहुगुणा जोशी (भाजपा), मुख्यमंत्री अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप (रामनगर) राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई (कुर्सी), राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह (दरियाबाद), राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल (हरदोई), बसपा छोड़कर भाजपा में गये बृजेश पाठक (लखनऊ मध्य सीट), कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी. एल. पुनिया के बेटे तनुज पुनिया (जैदपुर सीट) शामिल हैं।
और पढ़ें:- यूपी ने मुझे गोद लिया, मैं मां-बाप को छोड़ने वाला बेटा नहीं: PM मोदी
लखनऊ लोकसभा क्षेत्र राजनाथ सिंह का है, जबकि इसी चरण में शामिल कन्नौज, मैनपुरी और इटावा सपा का गढ समझे जाते हैं। इटावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गढ़ है। मैनपुरी से तेज प्रताप यादव सपा सांसद हैं। कन्नौज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं।
इस चरण में इटावा सीट पर सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश विधानसभा के बाकी चार चरणों का चुनाव 23 और 27 फरवरी तथा चार और आठ मार्च को होगा। मतों की गिनती 11 मार्च को होगी।