)
Luknow: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों के बीच उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तेजी से उत्तर कुंजी जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है.आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा खत्म होने के करीब 24 घंटे के भीतर जारी कर दी है. इससे अभ्यर्थी जल्द ही अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे
23 अगस्त को हुई थी मुख्य परीक्षा
UPSSSC की ओर से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को कराया गया था. परीक्षा के अगले ही दिन प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता का संदेश दिया है. आयोग के इस कदम से अभ्यर्थियों को अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में भी मदद मिलेगी.
30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी प्रोविजनल आंसर-की
आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इस अवधि के दौरान उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने प्रश्नों और आयोग की ओर से दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
गलत उत्तर पर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
उत्तर कुंजी को लेकर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है तो वह निर्धारित समयसीमा के भीतर आयोग के नियमों के अनुसार आपत्ति दर्ज करा सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले संबंधित प्रश्न और उत्तर का सावधानीपूर्वक मिलान करें और आयोग द्वारा मांगे गए प्रमाण या दस्तावेज उपलब्ध कराएं.
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर जोर
परीक्षा के तुरंत बाद उत्तर कुंजी जारी किए जाने को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इससे अभ्यर्थियों को परिणाम से पहले अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगाने का अवसर मिलेगा. साथ ही, आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ सकेगी.
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.