‘पीके’ मामला: भाजपा महिला मोर्चे की सदस्यों के खिलाफ FIR
Advertisement

‘पीके’ मामला: भाजपा महिला मोर्चे की सदस्यों के खिलाफ FIR

आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ को मनोरंजन कर से छूट देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की 15 सदस्यों के खिलाफ चंदौसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

‘पीके’ मामला: भाजपा महिला मोर्चे की सदस्यों के खिलाफ FIR

संभल (उप्र) : आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ को मनोरंजन कर से छूट देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की 15 सदस्यों के खिलाफ चंदौसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

चंदौसी के थानाध्यक्ष गिरीश चौधरी ने आज यहां बताया कि पीके को मनोरंजन कर से छूट दिए जाने के विरोध में कल रात प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चे के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चे की सदस्यों नीलम गुप्ता, शोभा रानी, राम प्यारी, लीलावती और सावित्री सहित 15 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि पीके फिल्म में कथित रूप से हिन्दू भावनाओं को भड़काने के आरोप में कुछ हिन्दू संगठनों के विरोध और प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस फिल्म को 31 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश में मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया था। मुख्यमंत्री ने सरकार के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा था, मैंने यह फैसला फिल्म देखने के बाद लिया है, फिल्म में एक संदेश है। हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें।

 

 

Trending news