Prayagraj News: सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का बुधवार को समापन हो गया. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय स्वदेशी उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
Trending Photos
)
Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का बुधवार को समापन हो गया. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समापन समारोह के दिन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारतीय स्वदेशी सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. सीएम योगी ने डिफेंस मैनुफैक्चरिंग कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में यूपी में किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया.
डेटा और तकनीक से लड़ी जा रही लड़ाई
सीएम योगी ने संबोधन के दौरान कहा कि बदलते युग में लड़ाई गोलियां नहीं, बल्कि डेटा और तकनीक से लड़ी जा रही है. ऐसे में सुरक्षा उपकरणों का हाईटेक होने के साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम होना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उद्देश्य भी यही है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की मान्यता रही है और हमने इसे स्वीकार भी किया कि संपूर्ण वसुधा को हम एक परिवार की तरह समझते हैं.
समृद्धि के लिए स्थिरता की जरूरत
उन्होंने कहा कि उदारता हमारे संस्कार में है, शांति और क्षमा की भावना भी है, लेकिन कोई हमारी उदारता को विवशता न समझे. सीएम योगी ने कहा कि समृद्धि के लिए सुरक्षा स्थिरता की ज्यादा जरूरत होती है. यूपी में हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है, यूपी डिफेंस मैनुफैक्चरिंग कॉरिडोर के जरिए सुरक्षा उपकरणों के लिए काम किया जा रहा है.
अत्याधुनिक तकनीक से लैस हथियारों की प्रदर्शनी
तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में आर्मी के इनोवेशन की भी प्रदर्शनी लगाई गई है. आर्मी द्वारा तैयार किए गए अत्याधुनिक तकनीक से लैस वेपन्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इसमें सूर्यास्त्र, अग्निरथ और शाद जैसे इनोवेशन भी शामिल हैं. प्रदर्शनी में जटिल रडार प्रणालियों के साथ ही मानवरहित विमान भी लाए गए हैं, जोकि भारतीय सेना की स्किल्स को प्रदर्शित कर रहे थे.
रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी
तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में शामिल होने पहुंचे बीएसएफ के कमांडेंट रहे एनएन दूबे ने कहा कि रक्षा उपकरणों की यह प्रदर्शनी कई उपलब्धियों को अपने आपमे समेटे है. सेना अफसर रहे एनएन दूबे ने बताया कि 16 सालों से रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी स्पीड फॉर ने भी स्टॉल लगाया है? जोकि भविष्य में कई अहम रक्षा उपकरण तैयार करने जा रही है.
बुलेट प्रूफ और अंडर ग्राउंड बंकर्स बनाने का काम किया
हाल के दिनों में बुलेट प्रूफ, ब्लास्ट प्रूफ और अंडर ग्राउंड्स बंकर्स बनाने का काम किया गया है. उन्होंने बताया कि मुश्किल इलाकों में सेना के जवानों को सुरक्षित रक्षा उपकरण बनाने का काम करती है. एंटी ड्रोन एयर डिफेंस सिस्टम भी कंपनी तैयार कर रही है. इश्क साथ ही पॉल्यूशन फ्री इन्वायरनमेंट के लिए डीजल के बजाय ग्रीन एनर्जी पर काम कर रहें हैं. ताकि प्रदूषण जैसी भविष्य की चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके.
यह भी पढ़ें : Prayagraj News: मां के अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा 8 साल का बेटा, आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर मिली मौत की सजा
यह भी पढ़ें : संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के नाम के आगे लिखना होगा माननीय- अनुराग ठाकुर केस के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश