किसान महापंचायत के बहाने जाटलैंड में खोई जमीन पाने की कोशिश में कांग्रेस
Advertisement

किसान महापंचायत के बहाने जाटलैंड में खोई जमीन पाने की कोशिश में कांग्रेस

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 10 फरवरी को सहारनपुर दौरे पर रहेंगी. अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी मां शाकम्भरी देवी के दर्शन करने के बाद कृषि बिल के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में चिलकाना में महापंचायत को संबोधित करेंगी. 

फाइल फोटो

नीना जैन/सहारनपुर: किसान आंदोलन (Kisan Aandolan) के बहाने कांग्रेस वेस्ट में खोई जमीन को दोबारा पाने की कवायद शुरू करने जा रही है. इसकी शुरूआत प्रदेश के प्रवेश द्वार माने जाने वाले सहारनपुर से हो रही है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 10 फरवरी यानी कल सहारनपुर दौरे (Saharanpur Visit) पर रहेंगी. अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी मां शाकम्भरी देवी के दर्शन करने के बाद कृषि बिल के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में चिलकाना में महापंचायत को संबोधित करेंगी. कार्यालय बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है.  

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम, 3 दिन आराम!

मां शाकम्भरी के दर्शन करेंगी प्रियंका गांधी
किसानों के समर्थन में कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले प्रियंका गांधी सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी के मंदिर में जाकर दर्शन करेंगी. शाकम्भरी देवी शिवालिक तलहटी में स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक हैं. यहां पर देश भर से भक्त उनके दर्शन करने के लिए आते हैं. सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी के बाद देश में दूसरी सबसे प्रसिद्ध देवी हैं. 

खानकाह रहिमिया जाएंगी प्रियंका
मां शाकम्भरी देवी के दर्शन करने के बाद प्रियंका मुस्लिम समुदाय के प्रमुख केंद्र रायपुर स्थित खानकाह रहिमिया (Khanqah rahimiya) जाएंगी. विश्वप्रसिद्ध खानकाह रहिमिया बेहट के पास रायपुर गांव में स्थित है. जब मुल्क अंग्रेजों के जुल्म का शिकार हो रहा था तब हिन्दू-मुस्लिम सभी वर्गों के लोग अंग्रेजों की गुलामी के चंगुल से छूटने के लिए दिन रात लगे हुए थे. आजादी के समय खानकाह रहिमिया का अपना ख़ासा योगदान रहा है.

कार्यक्रम में हुआ था फेरबदल

प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे को कहीं ना कहीं आगामी त्रिस्तरीय चुनाव की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है. बता दें कि प्रियंका गांधी 8 फरवरी को सहारनपुर दौरे पर आने वाली थीं, उनके कार्यक्रम में फेरबदल हो गया जिसके चलते अब वो 10 फरवरी को यहां पर आ रही हैं. सहारनपुर सीमावर्ती जिला है. यहां से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड जुड़े हुए हैं. यहां की राजनीतिक गतिविधि का असर पड़ोसी राज्यों पर भी नजर आता है. यही कारण है कि मिशन 2022 की शुरुआत कांग्रेस सहारनपुर से करना चाहती हैं. इसके बहाने सुस्त पड़ी कांग्रेस को धार दी जा सकती है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है.

योगी सरकार की बड़ी पहल, Unique Code से अब यूपी में हर जमीन की होगी अपनी पहचान

WATCH LIVE TV

Trending news