CAA Protest: प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा, गिरफ्तार किए गए लोगों से करेंगी मुलाकात
Advertisement

CAA Protest: प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा, गिरफ्तार किए गए लोगों से करेंगी मुलाकात

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है और पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं.

 

प्रियंका गांधी पिछले दिनों CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन में हुए बवाल के बाद जेल गए लोगों से संवाद करेंगी.

नवीन पांडेय/वाराणसी: प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) वाराणसी में CAA और NRC के विरोध के दौरान जेल गए लोगों से मुलाकात करेंगी. प्रियंका गांधी शुक्रवार को यहां करीब 3 घंटे तक रुकेंगी.

तय कार्यक्रम के तहत, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सुबह 10 बजे पहुंचेंगी. वो लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से राजघाट स्थित रविदास मंदिर जाएंगी. यहां वो संत रविदास और बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. इसके बाद प्रियंका गांधी पिछले दिनों CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन में हुए बवाल के बाद जेल गए लोगों से संवाद करेंगी.

बताया जा रहा है कि यहां कांग्रेस नेताओं के साथ समाजिक कार्यकर्ता और BHU के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे. प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है और पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं.

एक तरफ जहां प्रियंका गांधी के आगमन पर कांग्रेस नेताओं में उत्साह है तो वहीं बीजेपी ने प्रियंका के दौरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है. प्रियंका गांधी अब आतंकवादियों, देश में उन्माद पैदा करने वालों, देशद्रोह का काम करने वालों से ही मिलेंगी. लेकिन, इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Trending news