समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में सीएम अखिलेश ने कहा, 'आपने मुझे तलवार भेंट की है, तलवार दोगे तो चलाएंगे ही'
Advertisement

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में सीएम अखिलेश ने कहा, 'आपने मुझे तलवार भेंट की है, तलवार दोगे तो चलाएंगे ही'

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा के बाद आज (शनिवार) समाजवादी पार्टी की रजत जयंती मनाई गई। इस जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश की राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, रालोद प्रमुख अजित सिंह, जदयू नेता शरद यादव, इनेलोद नेता अभय चौटाला और प्रख्यात वकील राम जेठमलानी शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में सीएम अखिलेश ने कहा, 'आपने मुझे तलवार भेंट की है, तलवार दोगे तो चलाएंगे ही'

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा के बाद आज (शनिवार) समाजवादी पार्टी की रजत जयंती मनाई गई। इस जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश की राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, रालोद प्रमुख अजित सिंह, जदयू नेता शरद यादव, इनेलोद नेता अभय चौटाला और प्रख्यात वकील राम जेठमलानी शामिल हुए।

लाइव अपडेट

- सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा, यूपी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रभावशाली काम किया है। हमारी पार्टी और सरकार गरीबों के लिए है।उन्होंने कहा, 'आज अगर सबसे ज्यादा जुल्म किसी पर हो रहा है तो वह मुसलमानों के साथ हो रहा है। सपा सरकार में भी हो रहा है। मैं अखिलेश यादव से कहता हूं कि वह प्रशासन को आदेश देकर ऐसा होने से रोकें। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा, शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संकल्प लें कि ना अन्याय सहेंगे और ना होने देंगे। उन्होंने अखिलेश सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि इस सरकार में बहुत अच्छे काम हुए लेकिन अभी बहुत काम करना है। सपा मुखिया ने कहा कि देश के किसानों और युवाओं के साथ मिलकर सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ना होगा। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। मुलायम ने भूमि और अन्य संपतियों पर कब्जा करने की प्रवृत्ति को लेकर भी कार्यकर्ताओं को लताड़ लगायी। उन्होंने सवाल किया क्या सपा ने यही सोचकर सरकार बनायी थी कि यहां कब्जा हो जाए, वहां कब्जा हो जाए। जनता निराश हो रही है, तुम्हें (कार्यकर्ता) जनता के बारे में सोचना है। उन्होंने कहा कि गैर बराबरी अमीर-गरीब और महिला-पुरुष के बीच है। सपा भेदभाव मिटाने के लिए समर्पित है। महिलाओं के हित के बारे में सोचना चाहिए। बहुत कुछ करना है। जो नारा देते हो, उसका पालन करो।

UP Govt has done impressive work during its tenure, we are a party and Govt for the poor: Mulayam Singh Yadav pic.twitter.com/mndpyBWDFo

- राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा, 56 इंच सीने का क्या मतलब, जब आप इतने दिनों में जम्म-कश्मीर की स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पाए। 

- समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, आने वाला यूपी का चुनाव तय करेगा देश की राजनीतिक का भविष्य। मैं आप से वादा करता हूं कि हम फिर सत्ता में आएंगे और साम्प्रदायिक तत्वों को सफल होने नहीं देंगे। नेताजी ने ये पार्टी बहुत ही संघर्ष और खून-पसीने बहाकर बनाई है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमने लंबा सफर तय किया है, अब हमें सपा को अगले लेवल तक ले जाना है और हमें यह मिलकर करना होगा। कुछ वर्षों में यूपी सरकार ने दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण पेश किया। कुछ लोग सब सुनेंगे लेकिन पार्टी बिगड़ने के बाद। किसी को परीक्षा देनी की जरूरत नहीं है, किसी को परीक्षा लेनी है तो मैं तैयार हूं। सीएम अखिलेश ने कहा, आपने मुझे तलवार भेंट की है, तलवार दोगे तो चलाएंगे ही।

- आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आये हैं और बीजेपी को यहां से भगा देंगे। लालू ने कहा, ‘हम यहां सपा को मजबूत करने आये हैं। हमने बिहार में बीजेपी को भगा दिया. जैसे शहर से गीदड़ भगाया जाता है, हम उत्तर प्रदेश से भी बीजेपी को भगा देंगे।’

- पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों। फिलहाल हम यहां सपा के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं।

- जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि सपा से पुराने रिश्ते हैं इसलिए यहां समारोह में हिस्सा लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। इस पर मुलायम सिंह यादव बेहतर बता सकते हैं क्योंकि यहां सपा बड़ी पार्टी है।

- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश जी पद से कोई बड़ा नहीं होता। आप इतिहास में जाकर देख लिजिए। राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और गांधी जी इसके पास कोई पद नहीं था। लेकिन उनकी ताकत का आप अंदाजा लगा लीजिए।

- इन सबके बीच शिवपाल सिंह यादव नेजाती मुलायम सिंह यादव का संबोधन करना भूल गए। बीच में गायत्री प्रजापति ने कागज पर लिखकर उनको याद दिलाया। उसके बाद उन्होंने नेताजी का स्वागत किया।

- शिवपाल ने कहा कि हमसे आप जो भी पद चाहो मांग सकते हो, लेकिन नेताजी के सम्मान में कोई कमी आएगी, तो मैं चुप नहीं रहूंगा। हमने नेताजी के साथ बहुत कष्ट झेले हैं। अखिलेश कुछ लोगों को पद विरासत में मिलता है, और कुछ लो जिंदगी में मेहनत करते करते उम्र गुजार देते हैं। उनको सरकार में कोई मजा मिला।

- शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी के संघर्ष की बदौलत समादवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आई, नेताजी के संघर्ष में मैं भी साथ था। उन्होंने कहा, मैं सपा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं, जितना त्याग लेना चाहो ले लो, मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। इस सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इस सरकार में हमने भी 4 वर्षों तक बहुत सहयोग किया है। खून मांगोगे तो खून भी दे देंगे, सीएम कभी नहीं बनेंगे। कितना भी अपमान करलो, मैं जानता हूं अच्छा काम किया है। अखिलेश ने अच्छा काम किया, मैं इतना भी कहना चाहता हूं जो जिम्मेदारी PWD विभाग की आपने दी थी उसमें भी अच्छा काम किया है। हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, हम हमेशा नेताजी की अज्ञा का पालन करेंगे। हम जानते हैं हम लोगों के बीच घुसपैठिये घुस आए हैं। जो ऐसे माहौल पैदा करते हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। पद मिले या ना मिले त्याग की भावना हो।

- मंच पर पहुंचते ही सीएम अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छुए और उनका आशिर्वाद लिया। इस दौरान शिवपाल ने अखिलेश को एक तलवार भी भेंट की।

- समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ।

Lucknow: SP supremo Mulayam Singh Yadav reaches at the venue of SP Silver Jubilee function, UP CM and Shivpal Singh Yadav also present pic.twitter.com/4JLlbwStsW

 केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह पर कहा, मुलायम सिंह जी की पार्टी और उनकी सरकार का यह विदाई उत्सव है।

- समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल एस के नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, हम सपा के रजत जयंती समारोह में पहुंचे हैं, अभी गठबंधन पर कोई बात नहीं।

- समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे जदयू के सीनियर नेता शरद यादव ने कहा, महागठबंधन को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है आगे क्या होगा देखते हैं।

- समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव और जदयू के सीनियर नेता शरद यादव।

- लखनऊ पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा, जैसे बिहार से भाजपा को खदेड़ा था उसी तरह उत्तर प्रदेश से भी खदेड़ना है।

- लालू प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे।

-  लखनऊ में समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह आज, पार्टी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

सपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि इसमें समाजवादी और लोहियावादी नेता हिस्सा लेंगे। सभी नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा करेंगे। पार्टी तथा परिवार में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इसमें अखिलेश भी शामिल होंगे। शिवपाल ने कहा कि इस समारोह के साथ सपा औपचारिक रूप से शनिवार को अपना चुनाव प्रचार शुरू करेगी। सपा का लक्ष्य किसी भी स्थिति में भाजपा को उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने से रोकना है। 

उन्होंने कहा, ‘सभी धर्मनिरपेक्ष दल उत्तर प्रदेश में भाजपा को सरकार नहीं बनाने देंगे।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में बहुमत की सरकार बनाने के बाद, केन्द्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट होंगी। भव्य समारोह के लिए पूरे शहर को पोस्टरों और होर्डिंग से पाट दिया गया है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं समारोह के संयोजक गायत्री प्रजापति ने कहा कि हमें 5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। कार्यकर्ता आने लगे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ जोन) ए. सतीश गणेश ने बताया कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में कड़ी सुरक्षा है। समारोह स्थल, शहर के विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बंदोबस्त है। एक पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर का अधिकारी सुरक्षा इंतजाम संभालेगा। उसकी मदद के लिए 5 पुलिस अधीक्षक, 24 अपर पुलिस अधीक्षक, 39 क्षेत्राधिकारी होंगे। बड़ी संख्या में पीएसी के जवान भी तैनात किये जा रहे हैं।

Trending news