मास्क न लगाने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, कैमरे पर सरे बाजार मंगवाई माफी, वसूला जुर्माना
Advertisement

मास्क न लगाने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, कैमरे पर सरे बाजार मंगवाई माफी, वसूला जुर्माना

संभल में गुरुवार की देर शाम मास्क न लगाने वालों के खिलाफ जिले में  'जुर्माना भरो - माफी मांगो' अभियान चलाया गया.

फोटो साभार - संभल पुलिस (ट्विटर)

सुनील सिंह/संभल:  प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग मास्क लगाने से कतराते नजर आ रहे हैं. इसी को देखते हुए पुलिस ने भी सख्ती दिखाना शुरू कर दी है. संभल में पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के खिलाफ 'जुर्माना भरो - माफी मांगो' अभियान शुरू किया है. 

दरअसल संभल जिले में करोना संक्रमण से हालात गंभीर हैं. जिला प्रशासन और पुलिस की तमाम अपील के बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं. जिसकी वजह से एसपी चक्रेश मिश्र ने मास्क न लगाने वाले  लोगों  पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. एसपी चक्रेश  मिश्र ने निर्देश के बाद पुलिस ने गुरुवार की देर शाम मास्क न लगाने वालों के खिलाफ जिले में  'जुर्माना भरो - माफी मांगो' अभियान चलाया गया.

10वीं पास बेरोजगारों को कोरोना काल में भी रोजगार दिलाएगी योगी सरकार, बनाया ये प्लान

250 लोगों से वसूला गया करीब ढाई लाख का जुर्माना
पुलिस ने अपने इस अनोखे अभियान के तहत  मास्क न लगाने बाले 250  लोगो से ढाई लाख जुर्माने के तौर पर वसूल किया. वहीं करीब 500  लोगों से कैमरे के सामने सरे बाजार माफी मंगवाने के बाद मास्क लगाने की हिदायत के साथ छोड़ा गया. पुलिस ने मास्क लगाने के लिए पब्लिक को जागरूक करने के लिए  कैमरे के सामने माफी मांगते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए हैं. 

WATCH LIVE TV

 

Trending news