यूपी में पछुआ हवा से ठंड का अहसास बढ़ेगा. दिन में जहां धूप खिलेगी. वहीं रात में सर्द हवा परेशान करेगी. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पछुआ हवा के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. सुबह के समय आंशिक कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइये जानते है बरेली से मुरादाबाद तक के मौसम का हाल...........
)
रविवार को बरेली में अधिकतम तापमान करीब 27 °C और न्यूनतम 12 °C रहेगा. सुबह आर्द्रता 80% से घटकर शाम तक 60% तक आ सकती है.पूर्वानुमान सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहेगी
)
संभल में रविवार को हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 18°C रहने की उम्मीद है. आर्द्रता सुबह 57% से घटकर 47% तक पहुंच सकती है. हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
)
मुरादाबाद में 9 नवम्बर को मौसम सुहावना रहेगा. अधिकतम तापमान 27 °C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है. आर्द्रता 80% से घटकर 60% तक रह सकती है पूर्वानुमान सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहेगी
)
यूपी में आज का मौसम और तापमान इस वक़्त गौर किया जाए तो यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। सुबह ठंड तो शाम, रात में तेज़ ठंडी हवाओं का दौर रहता है
)
उत्तर प्रदेश का मौसम का रूख बदलने वाला है. धूप की किरणें अब धीमी पड़ रही हैं और प्रदेश में गिरता तापमान ठंड का अहसास करा रहा है. इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा भी नजर आने लगा है. वहीं मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान कई जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है.