Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के लिए एक बड़ी सौगात आने वाली है. अलीगढ़ और मुरादाबाद को जोड़ने वाला नया चार/छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे संभल की कनेक्टिविटी में बदलाव लाने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे इस क्षेत्र के विकास का नया रास्ता खुलेगा.
1/5यह नया हाईवे केवल अलीगढ़ और मुरादाबाद के बीच की दूरी को ही कम नहीं करेगा, बल्कि यह आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बेहतरीन विकल्प भी साबित होगा. इस परियोजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि संभल जिला पहली बार सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाएगा. इसके अलावा, यह कॉरिडोर गंगा एक्सप्रेसवे से भी लिंक होगा, जिससे औद्योगिक गलियारे को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे व्यापार और उद्योग के नए अवसर पैदा होंगे.
2/5संभल जिले के कुल 69 गांव इस हाईवे की जद में आ रहे हैं, जिनमें संभल तहसील के 40 और गुन्नौर तहसील के 29 गांव शामिल हैं. प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं.
3/5बता दें कि प्रभावित गांवों में भूमि की खरीद-बिक्री, भूमि उपयोग परिवर्तन और किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण पर पूरी तरह नजर रखें. इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी राजस्व को नुकसान से बचाना और भविष्य में मुआवजे को लेकर होने वाले विवादों को रोकना है.
4/5प्रस्तावित योजना के अनुसार, यह हाईवे मुरादाबाद की ओर से हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के पोटा और धूरा गांव से संभल में प्रवेश करेगा. यहां से यह कैलादेवी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा और गुन्नौर तहसील के रजपुरा से होते हुए बबराला के जिजोड़ा डांडा के निकट गंगा नदी पार करेगा. यह बुलंदशहर होते हुए अलीगढ़ तक जाएगा.
5/5अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड हाईवे न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि संभल जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास की गति को भी तेज करेगा. एक बार यह परियोजना पूरी हो जाने के बाद, संभल के लोगों के लिए बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र में रोजगार के नए साधन विकसित होंगे.