Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2991325

संभल में फर्जी सिपाही का खेल खत्म! पुलिस की वर्दी पहन लोगों को डराने वाला निकला ठग, खिलौना पिस्टल से बनाता था रौब

Sambhal News: संभल में एक फर्जी सिपाही का ड्रामा पुलिस ने बेनकाब कर दिया. आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करता था. इतना ही नहीं, वह अपराधियों को छुड़ाने के लिए खुद को पुलिसकर्मी बताकर चौकी इंचार्ज को फोन तक करता था.

police arrested fake policeman
police arrested fake policeman

Sambhal News/सुनील सिंह: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां संभल सदर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलता था. आरोपी के पास से खिलौनेनुमा पिस्टल (टॉय गन) भी बरामद की गई है, जिसे वह होल्स्टर में लगाकर असली पुलिसकर्मी की तरह इलाके में घूमता था.

कहां का रहने वाला है आरोपी?
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी विष्णु बाबू पुत्र चंद्रपाल है, जो थाना जुनावई क्षेत्र के कुशावली गांव का निवासी है. आरोपी ने कबूल किया कि उसने बहजोई से रेडीमेड पुलिस वर्दी खरीदी थी, ताकि खुद को सिपाही बताकर लोगों से रुपये वसूले जा सकें.

घटना मोहल्ला चौधरी सराय, संभल कोतवाली क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने एक कबाड़ी व्यापारी गय्यूर पुत्र मकबूल को धमकाया. मगर व्यापारी ने उसकी आवाज पहचान ली और लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

पहले भी दे चुका है घटना को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि विष्णु बाबू का आपराधिक इतिहास भी रहा है. पहले वह बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में धारा 307 के मामले में जेल जा चुका है, और करीब दो साल पहले हरिद्वार में खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर धमकाने के आरोप में भी पकड़ा गया था.

इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उससे पुलिस वर्दी और टॉय गन बरामद की गई है. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. 
 

 

TAGS

Trending news