सपा विधायक के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर
Advertisement

सपा विधायक के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में मंगलवार को रात सपा विधायक संतोष पाण्डेय के छोटे भाई को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में मंगलवार को रात सपा विधायक संतोष पाण्डेय के छोटे भाई को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक संतोष पाण्डेय के छोटे भाई मनोज पाण्डेय प्रतापगढ जिले के चिलबिला से सुलतानपुर लौट रहे थे। रास्ते में प्रतापगंज बाजार के निकट कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें सीने के पास गोली मार दी।

बताया जाता है कि पाण्डेय को चार गोलियां लगी है। उन्हें सुलतानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ भेज दिया है।

Trending news