अखिलेश यादव के जन्मदिन पर SP कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के साथ काटा केक, दिया ये संदेश
Advertisement

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर SP कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के साथ काटा केक, दिया ये संदेश

नोएडा के सेक्टर 63 में गरीब बच्चों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया. 

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर SP कार्यकर्ताओं  ने गरीब बच्चों के साथ काटा केक, दिया ये संदेश

हिमांशु शुक्ला\गौतमबुद्धनगर: नोएडा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया. सामाजिक संगठन और सपा कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दो बड़े संदेश भी दिए. पहला मास्क जरूरी और दूसरा आगामी विधानसभा चुनाव में 351 प्लस सीटों का टारगेट रखा. यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि एक तीर से दो निशाने साधे जा रहे. एक तरफ अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न तो दूसरी तरफ आगामी विधानसभा के रण की तैयारी का संकेत भी दिया गया.

"केक काट दिया संदेश मास्क  जरूरी  "
नोएडा के सेक्टर 63 में गरीब बच्चों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया. कोरोना काल में फैली महामारी का संदेश भी दिया गया. केक में मास्क बनवाया गया और लोगों से अपील की गई कि महामारी में मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और दो ग़ज़ की दूसरी का अनुपालन करें.

एक ऐसा नेता, जिसका सीएम बनना था एक पहेली, अपनी पार्टी पर नहीं पड़ने दिया पश्चिम यूपी के इस डॉन का साया

"351 प्लस का रखा लक्ष्य"
पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन ने जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान गरीब बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया है. लेकिन, कहीं ना कहीं चुनाव को लेकर भी संदेश दिया गया. 351 प्लस का लक्ष्य रखा गया और राजनैतिक रण की तैयारी का संदेश भी दिया गया है.

Viral Video: खेसारी लाल यादव के गाने का मुरीद हुआ बंदर! मोबाइल में खुद से सुन रहा गाना

WATCH LIVE TV

Trending news