UP Panchayat Chunav 2021: 9864 पद महिलाओं के लिए रिजर्व, OBC और SC को कितने?
Advertisement

UP Panchayat Chunav 2021: 9864 पद महिलाओं के लिए रिजर्व, OBC और SC को कितने?

 ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित रखे गए हैं. इसमें महिलाओं के लिए 9739, ओबीसी के लिए 15712, एससी के लिए 12045 और एसटी के लिए 330 पद रिज़र्व किये गए हैं.

UP Panchayat Chunav 2021: 9864 पद महिलाओं के लिए रिजर्व, OBC और SC को कितने?

लखनऊ: यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है. पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections) की तारीखों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद (Zila Panchayat Adhyaksha) के अलावा ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) और ब्लॉक प्रमुख के लिए भी आरक्षण लिस्ट (Reservation List) जारी कर दिया है. पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ग्राम प्रधान के पदों पर महिलाओं के लिए 333 आरक्षित पद कम किए गए हैं. जबकि 2015 के पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए कुल 132 पद रिजर्व थे. वहीं 4341 पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए थे. जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग की 9927 महिलाओं को ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने का मौका दिया गया था. कुल 19,992 पद महिलाओं के लिए पिछले चुनाव में आरक्षित किए गए थे. जबकि इस बार 19659 पर आरक्षित हुए हैं. वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में 233 महिलाएं ग्राम प्रधान बनेंगी.

यूपी पंचायत चुनाव: जारी हो गई ब्लॉक प्रमुखों की आरक्षण सूची, यहां देखिए पूरी लिस्ट

महिलाओं के लिए कुल कितने पद?
जबकि इस बार के पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) में महिलाओं के लिए कुल 19659 पद आरक्षित हुए हैं. इनमें से प्रधान पद के लिए अनुसूचित जनजाति के लिए 131, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4288, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5501 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 9739 पद रिजर्व किए गए हैं. ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित रखे गए हैं. इसमें महिलाओं के लिए 9739, ओबीसी के लिए 15712, एससी के लिए 12045 और एसटी के लिए 330 पद रिज़र्व किये गए हैं.

यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट

ब्लॉक प्रमुख के पद पर महिलाओं की संख्या
ब्लॉक प्रमुखों के कुल  826 पदों में से 314 पद अनारक्षित हैं. इसके अलावा 113 पद महिला, 233 पद पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), और 171 पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं. जिला पंचायत अध्यक्षों की जिलेवार आरक्षण सूची के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष की 27 सीटें ओबीसी, 16 सीटें एससी और 12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित यानी सामान्य रहेंगे. 

UP PANCHAYAT CHUNAV 2021: क्या मार्च में लग जाएगी आचार संहिता? जानें कब होंगे चुनाव

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा महिला प्रधान
पंचायत चुनाव को लेकर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 233 गांव ऐसे हैं जिनकी बागडोर महिलाओं के हाथ में होगी. पंचायती राज निदेशालय से शुक्रवार को जिलावार ग्राम प्रधानों के आरक्षण का रोटेशन जारी होने के बाद यह स्थिति स्पष्ट हुई. वाराणसी में अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आठ, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 43, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 66 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 116 सीटें रिजर्व की गई हैं.

UP Panchayat Chunav 2021: सिर्फ इन चार जिलों में बढ़ेगी ग्राम प्रधान की संख्या, जानिए पूरी डिटेल

WATCH LIVE TV

Trending news