UP BY ELECTIONS 2020: भाजपा को 6 सीटों पर बढ़त, मल्हनी की सीट पर सपा आगे
Advertisement

UP BY ELECTIONS 2020: भाजपा को 6 सीटों पर बढ़त, मल्हनी की सीट पर सपा आगे

उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भी 18वें राउंड की गिनती के बाद दिख रहा है कि भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार 26,339 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. उन्होंने सपा प्रत्याशी सुरेश पाल और कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेई को पीछे छोड़ दिया है. 

सांकेतिक तस्वीर.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुए थे, जिनके नतीजे आज आने वाले हैं. मतगणना सुबह 8.00 बजे से ही शुरू हो गई थी और बैलेट-पेपर के बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई. दोपहर 3 बजे तक के रुझानों में भाजपा 6 सीटों पर लीड कर रही थी, वहीं जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा बढ़त बनाए हुए थी. आपको बता दें कि इन 7 सीटों पर उपचुनाव में 53.62% मतदान दर्ज हुआ था, जबकि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इन्हीं 7 सीटों पर 63.90% वोटिंग हुई थी.

2017 में इन 7 सीटों में 6 सीटें भाजपा के हाथ तो 1 सीट सपा के खाते में आई थी. इस बार के रुझान भी कुछ ऐसे ही नतीजे लेकर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Live UP By-Election 2020 Results Updates

 

1. फिरोजाबाद की टूंडला सीट
ताजा अपडेट के अनुसार टूंडला विधानसभा सीट के रुझानों में यह दिख रहा है कि  BJP के प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर 57,265 वोटों के साथ सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर (46469 वोट) से आगे हैं. यह सीट भाजपा विधायक रहे एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने से खाली हुई थी.
BJP: प्रेमपाल धनगर -            57265 वोट (आगे)
SP:  महाराज सिंह धनगर-      46469 वोट (पीछे)
BSP: संजीव चक-                 32045 वोट (पीछे)

2.  देवरिया:
इस सीट पर 25वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के प्रत्याशी सत्यनाथ मणि त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पर 14,471 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. यह सीट भाजपा विधायक रहे जन्मेजय सिंह के निधन से खाली हुई थी.
BJP: सत्यनाथ मणि त्रिपाठी   1821 वोट (आगे)
SP:  ब्रह्माशंकर त्रिपाठी         1156 वोट  (पीछे)

3. बांगरमऊ, उन्नाव:
उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भी 18वें राउंड की गिनती के बाद दिख रहा है कि भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार 26,339 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. उन्होंने सपा प्रत्याशी सुरेश पाल और कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेई को पीछे छोड़ दिया है. यह सीट भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर के रेप केस में सजायाफ्ता होने के बाद उनकी विधायकी रद्द होने से खाली हुई थी.

BJP:               श्रीकांत कटियार-              26339 वोट (आगे)
CONGRESS: आरती बाजपेई-                15555वोट (पीछे)
SP:                   सुरेश पाल-                    14806 वोट (पीछे)

4. मल्हनी, जौनपुर:
20वें राउंड तक की मतगणना के बाद स्थिति यह है कि पहले यहां से निर्दलीय धनंजय सिंह आगे चल रहे थे मगर अब बाजी पलट गई है. अब सपा के लकी यादव ने यहां 5 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है. यह सीट सपा विधायक रहे पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई थी.
SP:           लकी यादव          55105 वोट  (आगे) 
OTHER:   धनन्जय सिंह-       50539 वोट (पीछे)

5. बुलंदशहर:
बुलंदशहर सीट पर 20वें राउंड की मतगणना होने तक भाजपा प्रत्याशी उषा सीरोही ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी यूनुस पर  21659 मतों की बढ़त बना रखी है. यह सीट भाजपा विधायक रहे वीरेंद्र सिंह सीरोही के निधन से खाली हुई थी. 
BJP: उषा सीरोही-    64400  वोट (आगे)
BSP: हाजी यूनुस -   42741   वोट (पीछे)

6. घाटमपुर, कानपुर:
घाटमपुर सीट पर 18 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी लगातार जीत की ओर अग्रसर दिख रही है. भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान ने बसपा उम्मीदवार कुलदीप संखवार पर 9492 वोटों की बढ़त बना ली है. यह सीट योगी सरकार में मंत्री रहीं कमल रानी वरुण के निधन से खाली हुई थी.
BJP: उपेंद्र पासवान        31329  (आगे)
BSP: कुलदीप संखवार    21837 (पीछे)

7. नौगावां सादात:
नौगावां सादात में 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी  से 5268  वोटों से आगे चल रही हैं. यह सीट योगी सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर रहे चेतन चौहान के निधन से खाली हुई थी. 
BJP: संगीता चौहान           38667 (आगे)
SP: मौलाना जावेद आब्दी   33399 (पीछे)

WATCH LIVE TV

Trending news