UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ सकती हैं विकास दुबे की पत्नी! माहौल गर्म
Advertisement

UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ सकती हैं विकास दुबे की पत्नी! माहौल गर्म

UP Panchayat Chunav 2021:  जिला पंचायत की घिमऊ सीट पर गैंगस्टर विकास दुबे का दबदबा रहा है. इससे पहले विकास की पत्नी रिचा दुबे यहां से जिला पंचायत सदस्य चुनी जा चुकी हैं. 

फाइल फोटो

कानपुर: बिकरू कांड के बाद लोगों के बीच पहचान में आईं विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, यूपी पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद घिमऊ सीट सामान्य हो गई है. इसके साथ ही रिचा दुबे के चुनाव लड़ने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि, बिकरू गांव की सीट आरक्षित हो गई, ऐसे में उनके परिवार से किसी का ग्राम प्रधान बनना अब नामुमकिन हो गया है. 

Video: ओमप्रकाश राजभार बोले- 'देश का सबसे बड़ा गुंडा हूं मैं'

घिमऊ सीट पर रहा विकास दुबे का दबदबा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला पंचायत की घिमऊ सीट पर गैंगस्टर विकास दुबे का दबदबा रहा है. इससे पहले विकास की पत्नी रिचा दुबे यहां से जिला पंचायत सदस्य चुनी जा चुकी हैं. अब जब एक बार फिर घिमऊ सीट सामान्य हुई, तो उम्मीद जताई जा रही है कि रिचा राजनीतिक वर्चस्व बचाने के लिए मैदान में उतर सकती हैं. 

Viral Video: पाकिस्तान का सिंध सदन बना अखाड़ा,  विधायकों के बीच हुई 'थप्पड़बाजी'

ग्राम प्रधान पद पर भी रहा है दबदबा
बिकरू गांव के प्रधान पद पर भी विकास दुबे का वर्चस्व रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले बिकरू गांव की ग्राम प्रधान की सीट पर भी परिवार का ही कब्जा रहा है. लेकिन इस बार सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है, तो परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएगा. 

पुलिस मुठभेड़ मारा गया था विकास दुबे
बता दें कि विकास दुबे ने 2 जुलाई 2020 को उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. घटना के बाद विकास दुबे मध्यप्रदेश भाग गया. जब उसे गिरफ्तार कर वापस कानपुर लाया जा रहा था, तब उसने एक बार फिर पुलिस वालों पर हमला कर दिया. इस मुठभेड़ में वह भी पुलिस की गोली का शिकार हो गया. 

WATCH LIVE TV

Trending news