Ballia News: सनातन पांडे ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है फिर इतना बड़ा आरडीएक्स का जखीरा हरियाणा में कैसे मिला? यह उनकी असफलता का नतीजा है. हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्री को ब्लास्ट और आरडीएक्स के जखीरा मिलने की वजह से इस्तीफा देना चाहिए.
Trending Photos
)
मनोज चतुर्वेदी/बलिया: बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने दिल्ली आत्मघाती हमले पर बड़ा बयान दिया है. सपा सांसद सनातन पांडेय ने आतंकी डॉ. उमर के वीडियो को भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि यह बीजेपी द्वारा तैयार किया हुआ चेहरा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का चेहरा छिपा हुआ है. वहीं, SIR को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यूपी में 27 का चुनाव अलोकतांत्रिक तरीके से हुआ तो समाजवादी पार्टी के लाखों लोग जेल जाएंगे. जरूरत पड़ी तो मरने के पहले मारेंगे भी.
दिल्ली और हरियाणा के सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए
इतना ही नहीं सपा सांसद सनातन पांडेय ने अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा 25 नवंबर को धर्म ध्वज फहराने के कार्यक्रम को लेकर कहा कि इतिहास के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी का नाम लिया जाएगा. सनातन पांडे ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है फिर इतना बड़ा आरडीएक्स का जखीरा हरियाणा में कैसे मिला? यह उनकी असफलता का नतीजा है. हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्री को ब्लास्ट और आरडीएक्स के जखीरा मिलने की वजह से इस्तीफा देना चाहिए.
एसआईआर को लोकतंत्र का सबसे बड़ा खतरा बताया
सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि SIR के पहले जो प्रणाली है, उसी से मैं सांसद चुना गया हूं और केंद्र की सरकार भी लिहाजा सरकार में मानवता है तो पूरे देश का चुनाव भंगकर विधानसभा के साथ देश का चुनाव भी दोबारा कराए. एसआईआर को भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. वहीं, बिहार चुनाव में महिलाओं को दस हजार खाते में भेजने के सरकार की योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा यह साफ तौर पर देश के मतदाताओं को लालच देकर वोट लेने का काम किया गया है और चुनाव आयोग सब कुछ देखते हुए भी आंख बंद किए हुए है.
प्रधानमंत्री को सबसे कमजोर पीएम बताया
सपा सांसद सनातन पांडे ने पीएम मोदी को इतिहास का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया. कहा कि इनको भारत के युवाओं और देश की असुरक्षित सीमाओं से कुछ भी लेना देना नहीं है. देश के प्रधानमंत्री को भारत से कुछ भी लेना देना नहीं है. धर्म ध्वजा फहराने का मैं विरोध नहीं कर सकता, लेकिन भारत अनेकता में एकता का देश है. बांग्लादेश में भारतीय अल्पसंख्यकों के मंदिर और गिरजाघर गिराए गए तो हमारे पीएम को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था. देश के प्रधानमंत्री एक बार भी बांग्लादेश नहीं गए. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. मैं समाजवादी पार्टी का सांसद हूं और मैं सच कहता रहूंगा. उनकी ताकत हो तो मेरी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दें.
भाजपा के सांसद पर दो जगह वोट देने का आरोप
आजम खान के तीसरी बार जेल जाने को लेकर सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि भाजपा का एक सांसद दिल्ली के चुनाव में वोट दिया और बिहार के विधानसभा चुनाव में भी वोट देता है. एक आदमी दो जगह पर वोट करता है, लेकिन वह जेल इसलिए नहीं जाएगा, क्योंकि भाजपा का सदस्य है. आजम खान समाजवादी के नेता हैं, देश के संविधान और कानून को मानने वाले नेता हैं. दो आधार कार्ड और पैन कार्ड के नाम पर जेल भेजना योगी का भेदभावपूर्ण व्यवहार है.
'अब अत्याचार नहीं सहेंगे'
सपा सांसद ने कहा कि आने वाले समय में उनको उनकी हैसियत का पता चल जाएगा. समाजवादी पार्टी बुजदिल पार्टी नहीं है. हम उनके अत्याचारों को नहीं सहेंगे. समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से भी लड़ेगी, सपा बूथ पर भी लड़ेगी और गड़बड़ी होगी तो सरकार से भी लड़ेगी. उन्होंने कहा कि सपा 2027 में अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं होने देगी, चाहे इसके लिए लाखों सिपाहियों को जेल जाना पड़े. पहले मारेंगे फिर मरेंगे. बता दें कि सपा नेता आजम खान के जेल जाने पर अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला बोला था.
यह भी पढ़ें : 2027 पर नजर, यूपी BJP में बड़े बदलाव की बयार! जल्द होगा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान
यह भी पढ़ें : मदरसे-मस्जिद और एएमयू पर मंत्री रघुराज सिंह का तूफानी बयान, देशभर में छिड़ी नई बहस, उठे सवाल और बढ़ी राजनीतिक गर्मी