Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3204909

बंगाल में चला 'योगी' का जादू! 22 रैलियों का ऐसा रहा असर, जहां गरजे 'बाबा' वहां खिला 'कमल'

Yogi Rally Impact in West Bengal:  सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव में 19 जनसभाएं कीं. साथ ही 3 रोड शो किए. सीएम योगी ने जिन 22 सीटों पर चुनावी प्रचार प्रसार किया वहां बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया.

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

Yogi Rally Impact in West Bengal: वेस्ट बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल की है. इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली का भी अस​र दिखा. सीएम योगी ने अकेले बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया. आइए देखते हैं सीएम योगी ने जिन सीटों पर चुनावी रैली की वहां 'कमल' खिला या नहीं?.  

सीएम योगी की रैली का दिखा असर
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव में 19 जनसभाएं कीं. साथ ही 3 रोड शो किए. सीएम योगी ने जिन 22 सीटों पर चुनावी प्रचार प्रसार किया वहां बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको, चकदहा, उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा और राजारहाट गोपालपुर सीटों पर जनसभाएं की थीं. इसके अलावा उन्होंने बांकुडा, कल्याणी और दमदम में रोड शो किए. 

बीजेपी को मिलीं 207 सीटें
पश्चिम बंगाल चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ था. पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. 4 मई को नतीजे आ गए. बीजेपी 207 सीटों पर जीत दर्ज की. टीएमसी 80 सीट ही जीत पाई. इसके साथ ही बीजेपी ने बंगाल में प्रचंड बहुमत हासिल कर ली है. सीएम योगी के चुनावी नारे खूब वायरल भी हुए थे. यूपी की तरह माफिया को जहन्नुम भेजने का वादा करने वाले सीएम योगी के बुलडोजर की खूब चर्चा हुई थी. पूरे चुनाव में सीएम योगी ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर दिखे. उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर "भ्रष्टाचार, अराजकता और माफिया राज" का आरोप लगाया. साथ ही भाजपा की "डबल इंजन" सरकार का आह्वान किया.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें : 'सत्ता से दूर रहने का दर्द आपको विचलित कर रहा है, अखिलेश जी, राजभर समाज झुकने वाला नहीं-OP राजभर

यह भी पढ़ें : भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

TAGS

Trending news