UP Congress Jiladhyakash List 2025: उत्तर प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्ष की नई सूची के बाद कांग्रेस ने सभी 75 जिलों में जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है. 2027 विधानसभा चुनाव की कमान इनके हाथों में होगी.
Trending Photos
UP Congress Jiladhyakash List 2025: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है. उसने सभी 75 जिलों के लिए जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की लिस्ट घोषित कर दी है. इसमें कई चौंकाने वाले नाम भी हैं.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूची में 133 नाम हैं, इसमें 75 जिलों के जिलाध्यक्ष और बाकी शहर अध्यक्ष के नाम शामिल हैं. इसमें सबसे ज्यादा 29 मुसलमान और 21 ब्राह्मण नेता हैं. प्रयागराज जैसे जिलों में तीन-तीन अध्क्ष घोषित किए गए हैं. यूपी कांग्रेस की नई टीम जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करेगी. इससे पहले भाजपा अपने 98 जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची में 60 नाम घोषित कर चुकी हैं. इसमें सबसे ज्यादा 37 सवर्ण नेता थे, जिनमें 19 ब्राह्मण थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इन नामों की सूची जारी की है.
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्था कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की जो सूची जारी की गई है, इसमें राहुल गांधी के सामाजिक न्याय की छाप है.जिला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है.पिछड़ा वर्ग में अति पिछड़ों को भी ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया गया है.सभी जातियों में संतुलन साधा गया है.
इसमें 8 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है. सूची में पिछड़ों, दलितों और मुस्लिमों को मिला दें तो यह संख्य 133 में 85 होती है, जो दो तिहाई है. पिछड़े मुस्लिमों पसमांदा को भी जगह दी गई है. 48 पिछड़ों में 11 पसमांदा मुस्लिम शामिल हैं.कांग्रेस जिला अध्यक्ष लिस्ट में 19 एससी और 1 एसटी के तौर पर दलितों को भागीदारी दी गई है. इसमें 26 ब्राह्मणों के साथ 35 फीसदी हिस्सेदारी दी गई है. 32 अल्पसंख्यकों पद दिए गए हैं. 133 में से 84 जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष 50 साल तक के उम्र के हैं.
लखनऊ में रुद्र दमन सिंह जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं. गोरखपुर में राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष और रवि प्रताप निषाद नगर अध्यक्ष बने हैं. मैनपुरी जिले में नागेंद्र यादव को शहर अध्यक्ष और गोपाल कुलश्रेष्ठ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. कभी कांग्रेस के गांधी नेहरू परिवार का गढ़ रहे प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए गए हैं.प्रयागराज में महानगर, गंगापार और यमुनापार के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं. महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी फुजैल हाशमी को मिली है, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के करीबी हैं. गंगापार में अशफाक अहमद जिलाध्यक्ष और यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. झांसी में देशराज रिछारिया को कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जालौन में अरविंद सेंगर, ललितपुर में दया राम रजक, और महोबा में संतोष धुरिया को पद मिला है.
मेरठ से कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा बने हैं.सहारनपुर में संदीप राणा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है. शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, हापुड़ में राकेश त्यागी, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, बागपत में लव कश्यप, मेरठ में गौरव भाटी, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, कासगंज में राजेंद्र कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाया है।