Lucknow News: योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा, अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब छुपाए नहीं छुप रही है.
Trending Photos
)
OP Rajbhar News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष का सिलसिला जारी है. अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा कि आपकी बेचैनी अब और छिपी नहीं रह सकती. तंज कसते हुए कहा कि सत्ता से दूर रहने का दर्द सता रहा है. ओपी राजभर ने बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया. उनका कहना है कि बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी और ममता बनर्जी ईवीएम का रोना रोएंगी. पढ़िए और क्या-क्या कहा..
श्री अखिलेश यादव जी,
आपकी बेचैनी अब छुपाए नहीं छुप रही है। सत्ता से दूर होने का दर्द और वापस लौटने की घटती संभावनाएं आपको अंदर से विचलित कर रही हैं। यही वजह है कि आप आज उस राजभर समाज से असहज हैं, जो कभी आपकी रैलियों में भीड़ बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था, लेकिन आज अपने हक और सम्मान के साथ सत्ता में बराबरी की भागीदारी कर रहा है।
राजभर को रोकने के लिए रचा चक्रव्यूह
ओमप्रकाश राजभर को रोकने के लिए आपने एक पूरा “चक्रव्यूह” रचा है—गरीबों की आवाज़ दबाने का, पिछड़ों और अति पिछड़ों को उनका हक न मिलने देने का और सबसे बड़ा-आरक्षण के वर्गीकरण को रोकने का. क्योंकि आप अच्छी तरह जानते हैं कि जिस दिन आरक्षण का सही वर्गीकरण हो गया, उस दिन असली हकदारों को उनका अधिकार मिल जाएगा, और आपकी राजनीति की जमीन खिसक जाएगी. अखिलेश जी, अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संयम सिखाइए. ओमप्रकाश राजभर के प्रति आपकी राजनीतिक नाराज़गी को राजभर समाज के आम लोगों पर उतारना बंद कीजिए.
बाराबंकी के बब्लू राजभर, मऊ में डिम्पल राजभर, सुनील राजभर, देवरिया के सूरज राजभर और कौशाम्बी की बेटी के साथ हुई दरिंदगी-ये सिर्फ घटनाएं नहीं हैं, बल्कि एक खतरनाक माहौल का परिणाम हैं. जब लगातार एक समाज के खिलाफ जहर घोला जाता है, तो ऐसे ही परिणाम सामने आते हैं. इतना ही नहीं, आपके शासनकाल में पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों और गरीबों के खिलाफ जो नीतियां बनीं—उन्होंने सामाजिक न्याय को कमजोर किया और कुछ खास वर्गों तक ही सत्ता और संसाधनों को सीमित कर दिया।
लेकिन याद रखिए...राजभर समाज अब जाग चुका है. अपने सम्मान और अधिकार के लिए खड़ा हो चुका है और किसी भी राजनीतिक दबाव या लठैती के सामने झुकने वाला नहीं है. मार्शल समाज राजभर न झुका है, न झुकेगा.
जय महाराजा सुहेलदेव राजभर
जय सुभासपा, जय भारत
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!