Akhilesh Yadav Vs SP Singh Baghel Karhal Chunav Result 2022: करहल में अखिलेश यादव जीते
Advertisement

Akhilesh Yadav Vs SP Singh Baghel Karhal Chunav Result 2022: करहल में अखिलेश यादव जीते

Akhilesh Yadav Vs SP Singh Baghel Karhal Chunav Result 2022: करहल सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत हासिल की. 

फाइल फोटो.

Akhilesh Yadav Vs SP Singh Baghel Karhal Chunav Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर सत्ता में वापसी हो रही है. हालांकि, मैनपुरी की करहल सीट पर बीजेपी का जादू नहीं चल सका. करहल में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एकतरफा जीत हासिल की है. 

करहल विधानसभा सीट रिजल्ट 2022
करहल सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 66782 वोटों से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया. पहले राउंड से ही अखिलेश यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो आखिरी तक बरकरार रही. इस सीट पर बसपा से कुलदीप नरायन और कांग्रेस से गायत्री यादव भी चुनावी मैदान पर थे. 

LIVE Update UP Chunav Result 2022: यूपी में बीजेपी का जलवा कायम, फिर योगी सरकार, यहां जानें कौन आगे-कौन पीछे?

2017 में सपा ने दर्ज की थी जीत 
करहल यादव बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र है. अब तक यहां से सबसे ज्यादा यादव प्रत्याशी ही चुनाव में जीते हैं. यादव बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते इस सीट से अखिलेश यादव की जीत पक्की मानी जा रही थी. 2017 की मोदी लहर में भी इस सीट पर कमल नहीं खिल सका था. 2017 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सोबरन सिंह यादव ने जीत हासिल की थी. उन्हें 104221 वोट मिले थे जबकि बीजेपी की रामा शाक्य को 65816 मत मिले थे. 

WATCH LIVE TV

Trending news