Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand995404

महंत नरेंद्र गिरी मौत के आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए जेल पहुंची CBI

सोमवार को मठ में रहने वाले सेवादारों, कर्मचारियों और साधु-संतों के बयान सीबीआई ने दर्ज किए हैं. सोमवार को रात करीब 8.00 बजे तक सीबीआई की टीम मठ के अंदर रही...

महंत नरेंद्र गिरी मौत के आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए जेल पहुंची CBI

मो. गुफरान/प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरी मौत के आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई की टीम जेल पहुंच गई है. CBI टीम के 6 सदस्य जेल के अंदर दाखिल हुए हैं. बता दें, आज से सात दिन तक आनंद गिरी, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी कस्टडी रिमांड पर रहेंगे. मेडिकल के बाद तीनों को सीबीआई की टीम अपने साथ रिमांड पर लेकर निकलेगी.

महंत नरेंद्र गिरी मौत: CBI ने 3 कमरों को किया सील, किसी को भी मठ छोड़ने की इजाजत नहीं

मठ के 3 कमरे किए गए सील
बता दें, सोमवार को मठ में रहने वाले सेवादारों, कर्मचारियों और साधु-संतों के बयान सीबीआई ने दर्ज किए हैं. सोमवार को रात करीब 8.00 बजे तक सीबीआई की टीम मठ के अंदर रही. सीबीआई महंत मौत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. महंत के निजी कमरे समेत मठ के तीन कमरों को सीबीआई ने सील कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

महंत के पर्सनल कमरे से मिले कुछ दस्तावेज
जानकारी के मुताबिक, महंत के निजी कमरे से कुछ दस्तावेज और कई वस्तुओं को सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है. आज सीबीआई की टीम नरेंद्र गिरी के शिष्य रहे आनंद गिरी, मंदिर के पुजारी रहे आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को अपनी कस्टडी में लेगी. नैनी जेल से कस्टडी में लेने के बाद महंत मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई तीनों से पूछताछ करने वाली है.

WATCH LIVE TV

TAGS

Trending news