फर्रुखाबाद विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: फर्रुखाबाद जिले की सभी सीटों का यहां देखें रिजल्ट
Advertisement

फर्रुखाबाद विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: फर्रुखाबाद जिले की सभी सीटों का यहां देखें रिजल्ट

Farrukhabad Chunav 2022 Result: यूपी-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. यूपी के फर्रुखाबाद जिले में तीसरे चरण में चार सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था. जिले में फर्रुखाबाद, कायमगंज, भोजपुर, अमृतपुर विधानसभा सीट शामिल हैं. 

फर्रुखाबाद विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: फर्रुखाबाद जिले की सभी सीटों का यहां देखें रिजल्ट

Farrukhabad Vidhansabha Chunav 2022 Result: यूपी-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. यूपी के फर्रुखाबाद जिले में तीसरे चरण में चार सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था. जिले में फर्रुखाबाद, कायमगंज, भोजपुर, अमृतपुर विधानसभा सीट शामिल हैं. 

फर्रुखाबाद विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Farrukhabad Seat ka Result 2022) 
फर्रुखाबाद सीट से बीजेपी से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सपा से सुमन मौर्य, बसपा से विजय कुमार कटियार और कांग्रेस से लुईस खुर्शीद चुनावी मैदान में हैं. 2017 में भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्ववेदी ने बसपा के मोहम्मद उमर खान को हराया था. 

कायमगंज  विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Kayamganj Seat ka Result 2022) 
कायमगंज सीट से अपना दल ने डॉ सुरभि, सपा से सर्वेश अंबेडकर, बसपा से दुर्गा प्रसाद और कांग्रेस से शकुंतला देवी चुनावी मैदान में हैं. भाजपा के अमर सिंह खटीक ने सपा की सुरभि को पटखनी दी थी. 

भोजपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Bhojpur Seat ka Result 2022) 
भोजपुर सीट से बीजेपी के नागेंद्र सिंह राठौर, सपा के अरशद जमाल, बसपा के आलोक वर्मा और कांग्रेस की अर्चना राठौड़ चुनाव लड़ रही हैं. भोजपुर सीट पर 2017 के चुनाव में भाजपा के नागेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अरशद जमाल सिद्दीकी को पटखनी दी थी. 

अमृतपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 (Amritpur Seat ka Result 2022) 
अमृतपुर सीट से बीजेपी के सुशील कुमार शाक्य, सपा के जितेंद्र यादव, बसपा के अमित कुमार सिंह और कांग्रेस के शुभम तिवारी मैदान में हैं. अमृतपुर सीट से भाजपा के सुशील शाक्य ने सपा केनरेंद्र सिंह यादव को हराया था. 

WATCH LIVE TV

 

Trending news