Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव, आज भी दाम 100 के पार
Advertisement

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव, आज भी दाम 100 के पार

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं.

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव, आज भी दाम 100 के पार

Petrol Diesel Price: देश में बढ़ती महंगाई के साथ पेट्रोल-डीज़ल की कीमत (Petrol Diesel Price) भी आसमान छूती नजर आ रही हैं. दिन की शरुआत के साथ एक बार फिर Petrol diesel कीमतें तय की गईं. लेकिन आज भी इनके रेट में कोई गिरावट ने देखी गई. इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation) की ऑफिशियल वेबसाइट  iocl.com के अनुसार आज भी फ्यूल की ताजा कीमत100 के पार ही बनी हुई है. देश की राजधानी समेत यूपी, हरियाणा, कोलकाता, चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

यह हैं तय किए गए हैं आज के रेट
शहर                      पेट्रोल               डीजल 
दिल्ली                     95.41               86.67   रुपये प्रति लीटर 
नोएडा                     95.51               87.01   रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                  95.28               86.80   रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद             95.29                86.80   रुपये प्रति लीटर
आगरा                    95.05                86.56  रुपये लीटर
मुंबई                      109.98              94.14   रुपये प्रति लीटर 
चेन्नई                      101.40              91.43   रुपये प्रति लीटर 
कोलकाता               104.67              89.79  रुपये लीटर            
पटना                      105.92             91.09   रुपये प्रति लीटर 
गांधीनगर                 95.35              89.33    रुपये प्रति लीटर
अमृतसर                  95.36               84.17   रुपये प्रति लीटर

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें
ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

हर शहर में अलग-अलग Rate क्यों?
हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है. वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं. वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं. जो शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है. बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं. 

Weather Update: यूपी में मौसम ने बदला मिजाज, घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी हुई कम

केंद्र और राज्य सरकारें वसूलती हैं भारी टैक्स
पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.

UP Chunav: BJP उम्मीदवारों की संभावित लिस्ट आई सामने, ये नाम माने जा रहे तय

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीज़ल का भाव
आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा. इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 इस नंबर पर SMS भेज सकते हैं. खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुके हैं. ऐसे शहरों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.

WATCH LIVE TV

Trending news