प्रियंका गांधी ने रोड शो करके विरोधियों को दी बड़ी चुनौती, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का लोगों से किया आह्वान
Advertisement

प्रियंका गांधी ने रोड शो करके विरोधियों को दी बड़ी चुनौती, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का लोगों से किया आह्वान

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने खुले दिल से विधानसभा रामनगर क्षेत्र से अपने प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला के साथ गाड़ी पर सवार होकर घण्टों लोगों के बीच रोड शो किया. 

प्रियंका गांधी ने रोड शो करके विरोधियों को दी बड़ी चुनौती, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का लोगों से किया आह्वान

नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने की लगातार कोशिश कर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बाराबंकी की रामनगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला के समर्थन में एक रोड शो किया. इस दौरान प्रियंका के स्वागत के लिए लोग आतुर दिखे. पूरे रामनगर टाउन में जाम जैसा माहौल हो गया. रोड शो के लिए वह रामनगर यूनियन इंटर कालेज से चलकर रामनगर बदोसराय रास्ते टाउन के अंदर पहुंचीं. इस दौरान प्रियंका ने बहुत से लोगों को पिंक कलर के हैंड बैंड और अपना घोषणा पत्र दिया.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने खुले दिल से विधानसभा रामनगर क्षेत्र से अपने प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला के साथ गाड़ी पर सवार होकर घण्टों लोगों के बीच रोड शो किया. यहां पर प्रियंका ने कहीं हाथ जोड़कर, कहीं हाथ मिलाकर, कहीं बातचीत कर लोगों से जुड़ने का प्रयास किया. इस बीच रास्ते मे पड़ने वाले मंदिर को भी वह प्रणाम करती रहीं. रोड शो के फौरन पूरे समय महिलाएं, व्यापारी और युवा उनके फोकस पर रहे.

प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान लगातार लोगों से जुड़कर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का आह्वान किया और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध आदि का संदेश दिया.  बता दें कि कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में पूरी जान फूंक रही है. इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनपद बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला के समर्थन में रोड से निकाला. इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया. साथ ही लोगों से कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से वोट देने की बात भी कही. प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में दर्जनों गाड़ियों का काफिला और सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को मिली. रोड शो के दौरान रामनगर टाउन का पूरा इलाका जाम में तब्दील हो गया.

WATCH LIVE TV

 

Trending news