UP Chunav 2022 Opinion Poll: मध्य UP में किस सीट पर जीत रही कौन पार्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट
Advertisement

UP Chunav 2022 Opinion Poll: मध्य UP में किस सीट पर जीत रही कौन पार्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के नतीजे तो 10 मार्च को ही आएंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इस बार किस पार्टी को पसंद कर रही है, यह जानने के लिए ZEE MEDIA ने DesignBoxed के साथ मिलकर 6 दिसंबर से 17 जनवरी के बीच प्री-पोल सर्वे किया है.

UP Chunav 2022 Opinion Poll: मध्य UP में किस सीट पर जीत रही कौन पार्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Chunav 2022 Opinion Poll: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के नतीजे तो 10 मार्च को ही आएंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इस बार किस पार्टी को पसंद कर रही है, यह जानने के लिए ZEE MEDIA ने DesignBoxed के साथ मिलकर 6 दिसंबर से 17 जनवरी के बीच प्री-पोल सर्वे किया है. जिसमें कुल 11 लाख लोंगों की राय को शामिल किया गया है. मार्जिन प्लस-माइनस 4 प्रतिशत का रखा गया है. इस सर्वे में हम आपको मध्य उत्तर प्रदेश की सभी सीटों का हाल बतायेंगे. 

2017 में भाजपा को मिली थीं 58 सीटें 
बता दें, साल 2017 के चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के पीछे मध्य यूपी का बड़ा योगदान था. भाजपा को 58 सीटें मिली थीं. समाजवादी पार्टी को 08 सीटें, कांग्रेस को 01 सीट, बसपा को 2 सीटें, जबकि अन्य को एक भी सीट नहीं मिली थी. वहीं, 2022 के चुनाव में जी मीडिया और डिजाइनबॉक्स्ड के सर्वे में बीजेपी को 47 से 49 सीटें, सपा को 16 से 20, कांग्रेस को 1 से 2 सीट मिलने की उम्मीद है. जबकि, बसपा को कोई भी सीट मिलने की संभावना नहीं दिख रही है. 

वोट शेयर में भी भाजपा शीर्ष पर 
Zee Media-DesignBoxed के सर्वे के मुताबिक 2022 के विधानसभा चुनाव में मध्य उत्तर प्रदेश इलाके में भाजपा को 45 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है. वहीं, सपा को 32%, कांग्रेस को 6%, बसपा को 8% और अन्य को 9% वोट शेयर मिलने की संभावना है. मध्य यूपी में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44%, सपा को 23%, बसपा को 21%, कांग्रेस को 4% और अन्य को 7% प्रतिशत वोट शेयर था.

देखें सीटवार कौन सी पार्टी मार रही बाजी

 विधानसभा सीट  पार्टी
 खैर बीजेपी
  बरौली   बीजेपी
 अतरौली  BJP
 छर्रा BJP
 कोल   बीजेपी
 अलीगढ़  सपा
 इगलास  बीजेपी
 हाथरस  BJP
 सादाबाद  सपा
 सिकंदरा  BJP
 छाता  BJP
 मांट  सपा
 गोवर्धन BJP
 मथुरा  BJP
 बलदेव  BJP
 एत्मादपुर  BJP
 आगरा कैंट BJP
 आगरा दक्षिण  BJP
 आगरा नॉर्थ  BJP
 आगरा ग्रामीण BJP
 फतेहपुर सीकरी  BJP
 खेरागढ़  BJP
 फतेहाबाद  BJP
 बाह  BJP
 टूंडला  BJP
 जसराना  BJP
 फिरोजाबाद  BJP
  शिकोहाबाद  सपा
 सिरसागंज  BJP
 कासगंज  BJP
 अमानपुर  BJP
 पटियाली  सपा
 अलीगंज  BJP
 एटा  BJP
 मरहरा  BJP
 जालेसर  BJP
 मैनपुरी  सपा
  भोगांव  BJP
 किशनी  सपा
 करहल  सपा
 कायमगंज  BJP
 अमृतपुर  BJP
 फर्रुखाबाद  BJP
 भोजपुर  सपा
 छिबरामऊ  BJP
 तिर्वा  BJP
 कन्नौज  सपा 
 जसवंतनगर  सपा 
 इटावा  सपा
 भरथना  सपा 
 बिधूना  सपा
 दिबियापुर  सपा
 औरैया  BJP
 रसूलाबाद  BJP
 अकबरपुर-रनिया  BJP
 सिकंदरा  BJP
 भोगनीपुर  BJP
 बिल्लौर  BJP
 बिठूर  BJP
 कल्याणपुर  सपा
 गोविंदनगर  BJP
 सीसामऊ  सपा
 आर्यनगर  सपा
 किदवई नगर  BJP
 कानपुर कैंट  INC
 महाराजपुर  BJP
 घाटमपुर  BJP

मध्य यूपी की जनता का पसंदीदा मुख्मंत्री का चेहरा
यहां की जनता की नजर में मुख्यमंत्री पद पर योगी आदित्यनाथ 47 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद हैं. वहीं मध्य यूपी में भी अखिलेश यादव 35 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बात करें बसपा सुप्रीमो मायावती की तो उनको 9 प्रतिशत और प्प्रियंका गांधी वाड्रा 4 फीसदी लोगों की पसंद हैं.

 

Trending news