UP Elections 2022: यूपी चुनाव से पहले भाजपा को मिली मजबूती, इन चार दलों ने किया गठबंधन का ऐलान
Advertisement

UP Elections 2022: यूपी चुनाव से पहले भाजपा को मिली मजबूती, इन चार दलों ने किया गठबंधन का ऐलान

बुधवार को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश में सक्रिय 4 छोटे राजनीतिक दलों ने गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की है. 

फाइल फोटो.

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) की तैयारियों के लिए सियासी दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. राजनैतिक दल मिशन 2022 फतह करने के लिए क्षेत्रीय सहयोगी दलों के साथ गठबंधन भी कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश में सक्रिय 4 छोटे राजनीतिक दलों ने गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की है. 

इन दलों ने किया गठबंधन
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में प्रगतिशील समाज पार्टी राष्ट्रीय सुनील कुशवाहा, प्रयागराज से, सामाजिक न्याय नव लोक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखराज सिंह, आगरा से, राष्ट्रीय जलवंशी क्रांतिदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निषाद, गोरखपुर से, मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आर एन मानव, फतेहपुर से  गठबंधन की घोषणा हुई. 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना 
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा सपा, बसपा, कांग्रेस हमेशा भगवा का संतों का अपमान करते हैं. इन्होंने भगवान राम को नकारा तभी इनका हश्र है.  सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये चाहते उनका शासन आये जिससे गुंडई, भ्रष्टाचार हो लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है. प्रियंका गांधी के आज के कार्यक्रम और लड़की हूँ लड़ सकती हूं पर कहा कि ये सब पार्टी नहीं ट्रस्ट हैं. अगर ऐसा नहीं है तो परिवार के बाहर से किसी बेटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें. 

मायावती ने इस जिले में चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानिए किसे मिला टिकट

इससे पहले इन दलों ने किया था समर्थन 
इससे पहले जिन पार्टियों ने भाजपा को समर्थन दिया है, वे हैं- भारतीय मानव समाज पार्टी (Bharatiya Manav Samaj Party), मुसरहर आंदोलन मंच (गरीब पार्टी) (Musrahar Andolan Manch), शोषित समाज पार्टी (Shoshit Samaj Party), मानव हित पार्टी (Manav Hit Party), भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी (Bharatiya Suheldev Janta Party), पृथ्वी राज जनशक्ति पार्टी (Prithvi Raj Janshakti Party), भारतीय समता समाज पार्टी (Bharatiya Samta Samaj Party). 

जब योगी बोले 'बताओ किसे सजा देनी है'- जानें योगी के जमीनी जुड़ाव के पांच रोचक किस्से

क्या होगा फायदा
माना जा रहा है कि बीजेपी को इस समर्थन के बाद इन जातियों से जुड़े वोट बैंक को अपने पक्ष में करने में खासी सफलता मिलेगी. अभी इन पार्टियों की ओर से गठबंधन का ऐलान किया गया है.   

Trending news