Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2999348

वाराणसी आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में हड़कंप

Varanasi News: वाराणसी आ रही एयर इडिंया एक्स्प्रेस का फ्लाइट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बम से उड़ाने की धमकी मिली. फ्लाइट को आनन फानन में मुंबई के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर आनन-फानन में उतारा गया. 

वाराणसी आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में हड़कंप

Varanasi: मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया.  विमान ने आपातकालीन लैंडिंग (emergency landing) की और उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया. बम निरोधक दस्ता (bomb disposal squad) द्वारा विमान की पूरी जांच की गई.

इमरजेंसी लैंडिंग पर एयर इंडिया के प्रवक्ता का बयान 
लैंडिंग के बाद विमान की चेंकिंग की गई. घटना को लेकर एयर इंडिया एक्स्प्रेस के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, “वाराणसी जाने वाली हमारी एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए. उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया. सभी अनिवार्य सुरक्षा जाँच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा.”

जानकारी के मुताबिक यह एयर इंडिया के फ्लाइट 102 है जिसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की जांच में क्या निकला  है इस पर अपडेट नहीं आया, जांच एजेंसियों के स्टेटमेंट का इंतजार किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इंडिगो एयरलाइंस को भी मिली बम की धमकी
बता दें कि बुधवार को ऐसी ही धमकी इंडिगो एयरलाइंस को भी मिली थी. जिसके चलते हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. यह धमकी मुबंई के अलावा दिल्ली,चेन्नाई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद हवाई अड्डों को भी मिली है. 

गौरतलब है कि दिल्ली में लालकिले के पास धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं. दिल्ली धमाके से पहले हरियाणा के फरीदाबाद से भी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी. इस मामले में एक निजि विश्वविद्यालय पढ़ाने वाले डॉ. मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार किया गया था. मुजम्मिल से मिली जानकारी पर एक कार से एके 47 रायफल और उसके मैगजीन और खाली कारतूस भी मिले थे. यह कार लखनऊ की रहने वाली शाहीन की निकली जो डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड बताई जाती है. जांच में सामने आया कि शाहीन जैश की आतंकी है, जिसे भारत में महिला आतंकियों की भर्ती का जिम्मा सौंपा गया था.

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली ही नहीं राम मंदिर और काशी विश्वनाथ भी थे निशाने पर, स्लीपर सेल था एक्टिव, गिरफ्तार आतंकी शाहीन का खुलासा

 

TAGS

Trending news