Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3206076

अचानक बदला सीएम योगी का वाराणसी दौरा, जानें अब कैसा रहेगा कार्यक्रम, 6 मई को आ रहे विश्वनाथ धाम

CM Yogi Varanasi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय वाराणसी दौरा मंगलवार को अचानक स्थगित कर दिया गया. सीएम योगी अब बुधवार 6 मई को काशी आ रहे हैं आइये जानते हैं अब उनके दौरे का कार्यक्रम क्या रहेगा. 

अचानक बदला सीएम योगी का वाराणसी दौरा, जानें अब कैसा रहेगा कार्यक्रम, 6 मई को आ रहे विश्वनाथ धाम

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरा अंतिम समय पर स्थगित कर दिया गया है. पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री को मंगलवार से बुधवार तक काशी में प्रवास करना था, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के तहत वह बुधवार सुबह ही वाराणसी पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन के बाद उसी दिन वापस लौट जाएंगे. 

क्यों स्थगित हुआ सीएम का दौरा
प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के बाद पहले से चल रही विभागीय तैयारियों पर अचानक विराम लग गया. अधिकारियों और कर्मचारियों को जहां विस्तृत बैठकों, समीक्षा तैयारियों और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं में जुटना था, वहीं अब इस बदलाव के चलते उन्हें राहत मिल गई है. हालांकि दौरे के स्थगन के पीछे आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि मुख्यमंत्री की व्यस्तता इसकी मुख्य वजह हो सकती है. 

क्या था सीएम योगी के दौरे का पूरा शेड्यूल
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी आने वाले थे. इसके बाद शाम के समय पुलिस लाइन ग्राउंड में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रस्तावित थी. साथ ही उनका बाबा कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम भी तय था. रात में वाराणसी में ही विश्राम करने के बाद अगले दिन 6 मई को बड़ालालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की योजना थी, जहां से उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था. 

Add Zee News as a Preferred Source

नए कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक नहीं
हालांकि अब संशोधित कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री संक्षिप्त दौरे के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर सकते हैं और संभव है कि मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हों. 

दौरे में हुए इस बदलाव से प्रशासनिक अमले को जहां राहत मिली है, वहीं राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है. फिलहाल सभी की नजरें बुधवार को होने वाले मुख्यमंत्री के संक्षिप्त लेकिन अहम दौरे पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें : अखिलेश जहां जाते हैं BJP को जिताकर आते हैं... सपा अध्यक्ष पर ओम प्रकाश राजभर का तंज

उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी। उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.

 

TAGS

Trending news