Jaunpur News: जौनपुर में नवागत जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी. निरीक्षण के दौरान जैसे ही उनकी नजर प्रशिक्षण कार्यालय की गंदगी पर पड़ी, उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए.
Trending Photos
)
जौनपुर/अजीत सिंह: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए.
डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यालयों में स्वच्छता और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो.
इसके बाद जिलाधिकारी आईजीआरएस (IGRS) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की. उन्होंने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता में होना चाहिए.
डीएम सैमुअल पॉल एन ने यह भी कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और तय समय सीमा में मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ संदेश दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता से जुड़े मामलों में तेजी व पारदर्शिता अनिवार्य है.
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय बच्चे की मौत
वहीं पवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के सदस्य सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना में बाइक सवार युवक भी बुरी तरह घायल हुआ है. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है.
और पढे़ं:
अखिलेश जहां जाते हैं BJP को जिताकर आते हैं... सपा अध्यक्ष पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
अचानक बदला सीएम योगी का वाराणसी दौरा, जानें अब कैसा रहेगा कार्यक्रम, 6 मई को आ रहे विश्वनाथ धाम