Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3205553
Zee UP-UttarakhandPhotosयूपी के इस जिले को 2000 करोड़ की सौगात, बनेगा 100 किमी लंबा रेलवे बाईपास; यात्रियों की बल्ले-बल्ले
photoDetails0hindi

यूपी के इस जिले को 2000 करोड़ की सौगात, बनेगा 100 किमी लंबा रेलवे बाईपास; यात्रियों की बल्ले-बल्ले

Unnao New Railway Bypass: यूपी वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अब ट्रेनें लखनऊ जाए बिना मुरादाबाद से सीधे वाराणसी पहुंचेंगी. इससे यात्रियों का एक घंटा बचेगा. बताया जा रहा है कि उन्नाव में 2 हजार करोड़ का रेलवे बाईपास बनेगा. जानिए क्या होगा खास? 

1/9

Unnao New Railway Bypass: मुरादाबाद से वाराणसी जाने वालों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे बिना लखनऊ जाए सीधे रास्ता तैयार करने जा रहा है. इसके लिए उन्नाव में एक रेल फ्लाईओवर बाईपास तैयार करने की योजना बना ली है.

रेलवे बोर्ड की स्वीकृति

2/9
रेलवे बोर्ड की स्वीकृति

इस बाईपास के बनने से ट्रेन लखनऊ न जाकर उन्नाव से सीधे वाराणसी के ट्रैक पर पहुंचेगी. इस 100 किमी लंबे बाईपास के लिए 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है. इस नई लाइन के लिए जल्द ही रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने की संभावना है.

1 घंटे का समय बचेगा

3/9
1 घंटे का समय बचेगा

अभी मुरादाबाद से वाराणसी की दूरी 630 किलोमीटर है, लेकिन उन्नाव होते हुए बाईपास लाइन बनने के बाद वाराणसी पहुंचने में एक घंटा बचेगा. इतना ही नहीं ट्रैफिक डायवर्ट होने से लखनऊ की रेल लाइन पर दबाव भी कम होगा.

नया रेलवे बाईपास फ्लाईओवर

4/9
नया रेलवे बाईपास फ्लाईओवर

रेलवे लखनऊ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का दबाव कम करने और सफर को तेज बनाने के लिए उन्नाव में नया रेलवे बाईपास फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है. इस परियोजना के तहत मुरादाबाद से वाराणसी जाने वाली कई ट्रेनें लखनऊ गए बिना सीधे उन्नाव से वाराणसी रूट पर पहुंचेगी.

कब शुरू होगा निर्माण कार्य?

5/9
कब शुरू होगा निर्माण कार्य?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेलवे बाईपास प्रोजेक्ट के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है. रेलवे बोर्ड से अंतिम स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो सकता है. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई लाइन के बनने से यात्रियों के समय की बचत होगी.

ट्रेनों का संचालन होगा आसान

6/9
ट्रेनों का संचालन होगा आसान

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ट्रेनों का संचालन भी अधिक सुगम होगा. आपको बता दें, मुरादाबाद से वाराणसी तक की रेल दूरी लगभग 630 किलोमीटर है. ट्रेनों को लखनऊ होकर गुजरना पड़ता है. इससे ज्यादा समय लगता है और ट्रैफिक दबाव भी बढ़ता है.

ट्रैफिक का दबाव होगा कम

7/9
ट्रैफिक का दबाव होगा कम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई बाईपास लाइन बनने के बाद ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा. इससे वाराणसी पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय बचेगा. इसके अलावा लखनऊ रेल मंडल की व्यस्त रेलवे लाइनों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. इस योजना से उन्नाव को भी फायदा मिलेगा.

क्षेत्र में यातायात सुविधाएं बेहतर

8/9
क्षेत्र में यातायात सुविधाएं बेहतर

रिपोर्ट्स की मानें तो नई रेल लाइन और फ्लाईओवर बनने से आसपास के क्षेत्रों में विकास को रफ्तार मिलेगी. इतना ही नहीं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में यातायात सुविधाएं बेहतर होगी.

9/9

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.