Varanasi News: वाराणसी स्थित दालमंडी क्षेत्र में यह दूसरी बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है. इससे पहले 29 अक्टूबर को दालमंडी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी.
Trending Photos
)
Varanasi News: पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. लोक निर्माण विभाग ने चौक जाने वाले रास्ते पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की. इससे दुकानदारों में खलबली मच गई है. शनिवार को प्रशासन का हथौड़ा चला. इससे पहले 29 अक्टूबर को प्रशासन ने हथौड़ा चला था.
10 दिन बाद फिर शुरू हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई
वाराणसी स्थित दालमंडी क्षेत्र में यह दूसरी बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है. तोड़फोड़ की कार्रवाई की शुरुआत चौक थाने के पास स्थित पहली दुकान से हुई. जानकारी के अनुसार, तोड़फोड़ की कार्रवाई अब मस्जिद तक आ पहुंची है, जो चौक थाने के बगल में स्थित है. PWD की कार्रवाई में अब तक 2 दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है.
650 मीटर लंबा सड़क मार्ग का होना है निर्माण
बता दें कि पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी में 650 मीटर लंबा सड़क मार्ग बनाया जाना है. नई सड़क की चौड़ाई 17.5 मीटर होगी, जो नई सड़क से चौक तक जाएगी. सरकार ने दालमंडी की इस संकरी गली को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने का प्लान बनाया है, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके. स्थानीय दुकानदारों ने इस कार्रवाई को लेकर चिंता व्यक्त की है, जबकि प्रशासन सुरक्षा बल की भारी तैनाती के साथ ध्वस्तीकरण का कार्य जारी रखे हुए है.
चौक थाने की बैरक का हिस्सा ढहाया गया
चौड़ीकरण की जद में आने वाले चौक थाने की बैरक का कुछ हिस्सा भी तोड़ा गया. स्थानीय प्रशासन ने मुआवजा देने के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस दौरान मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटा जा सके. ध्वस्तीकरण का यह अभियान दालमंडी के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक माना जा रहा है. ताकि क्षेत्र में यातायात की समस्या का समाधान किया जा सके.
यह भी पढ़ें : काशी में PM मोदी का मेगा गिफ्ट पैक! 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; सीएम योगी भी रहे साथ
यह भी पढ़ें : 8 घंटे से भी कम समय में धड़धड़ाते पहुंचेंगे बनारस से खजुराहो! जान लीजिए वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन किराया और स्टॉप