कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन, 6 की मौत
Advertisement

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन, 6 की मौत

घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं थाना दनकौर क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में भी तीन लोगों की मौत हो गयी।

नोएडा : घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं थाना दनकौर क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में भी तीन लोगों की मौत हो गयी।

एसपी ग्रामीण सुजाता सिंह ने बताया कि मथुरा निवासी उद्योगपति संतोष चतुर्वेदी और उनके मित्र मुकेश गुप्ता मथुरा से नोएडा आ रहे थे। आज तड़के जेवर टोल प्लाजा के पास उनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से आ रही छह कारें आपस में टकरा गयी।

इस घटना में संतोष चतुर्वेदी, मुकेश गुप्ता और कार चालक इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को गेट्रर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। एसपी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ गांव के पास एक बाइक सवार प्रदीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।

पतलाखेड़ा गांव के पास आज सुबह एक बस ने मुन्नी देवी को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। थाना दनकौर क्षेत्र के ही रामपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे रोहताश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Trending news