Published: Oct 27, 2025, 10:09 PM IST|Updated: Oct 27, 2025, 10:09 PM IST
करन खुराना /हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के लकड़ बस्ती इलाके में 10-12 फीट का कोबरा सांप निकलने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए. आनन-फानन में वन विभाग को सूचित किया गया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा सांप को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया. कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.