Published: Oct 13, 2025, 11:45 PM IST|Updated: Oct 13, 2025, 11:45 PM IST
Mathura Video: अहोई अष्टमी पर गोवर्धन स्थित राधाकुंड और श्यामकुंड में आस्था का अभूतपूर्व जन सैलाब उमड़ पड़ा. देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त, विशेषकर निसंतान दंपती, संतान प्राप्ति की कामना लिए राधा कुंड श्याम कुंड में स्नान करने के लिए पहुंचे. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होने वाले इस मध्यरात्रि स्नान का धार्मिक और पौराणिक महत्व अत्यंत विशेष है.