Published: Nov 20, 2025, 04:27 PM IST|Updated: Nov 20, 2025, 04:27 PM IST
Junior Trump Visit Taj Mahal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार दोपहर ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे. उन्होंने अपने परिवार के साथ ताजमहल की सुंदरता का आनंद लिया. इस दौरान ताजमहल और आगरा में उनके रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. बता दें कि जूनियर ट्रंप राजस्थान के उदयपुर में एक बिजनेसमैन की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने के लिए आए हैं.