Amroha Railway Station Video: अमरोहा में रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढे दबंग युवको की गुंडागर्दी सामने आई है. बीती बुधवार की रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन से कुछ दबंग व्यक्ति ट्रेन में चढ़े. इसके बाद दबंगों ने सीट पर पहले से बैठे लोगों को खड़ा होने के लिए कहा जब यात्रियों ने खड़ा होने से मना कर दिया तो उनके साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान एक युवक ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.