Bareilly Video: बरेली के मीरगंज कस्बे में एक सर्राफा व्यवसायी ने बच्चे की जान बचाकर मिसाल पेश की है. शनिवार को थाना रोड स्थित धर्मशाला के पास नगर पंचायत द्वारा बनाए गए खुले नाले में एक बच्चा गिर गया. ओपी ज्वैलर्स के मालिक हर्ष गोस्वामी अपनी दुकान के बाहर बैठे थे. उन्होंने देखा कि दो बच्चे नाले के पास खेल रहे थे. इनमें से एक बच्चा असंतुलित होकर नाले में गिर गया. दूसरा बच्चा घबराकर मदद के लिए इधर-उधर देख