Bijnor Constable's Son Video: बिजनौर के थाना शहर कोतवाली इलाके की आवास विकास कॉलोनी में रविवार देर रात एक सिपाही के बेटे ने जमकर उत्पात मचाया. डायल 112 में तैनात सिपाही विनय भारद्वाज के बेटे प्रिंस भारद्वाज ने शराब के नशे में धुत होकर कॉलोनी में खड़ी करीब 20 गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले.