Published: Jun 17, 2025, 08:45 PM IST|Updated: Jun 17, 2025, 08:45 PM IST
Syed Husain Akhtar/Raebareli: रायबरेली में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल लेकर सड़क पार कर रहे बच्चे को उड़ा दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा कई मीटर दूर जाकर गिरा. रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वहीं बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज बाजार के पास की है.