)
Mathura Bulls Fight Video: मथुरा में दो सांड सड़क पर लड़ते-लड़ते एक किराने की दुकान में जा घुसे और दुकानदार को सींगों पर उठाकर फेंक दिया, और कुछ ही पलों में दुकान को तहस-नहस कर डाला. इस बीच ग्राहकों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. घटना मथुरा के कोसीकलां कस्बे की है.