Chandrayaan 3: बलिया के बच्चों का कमाल, चंद्रयान 3 के `विक्रम लैंडर` की सफल लैंडिंग कर दिखाई

प्रदीप कुमार राघव Wed, 23 Aug 2023-2:31 pm,

Chandrayaan 3 Vikram Lander Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह है. बलिया के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का मॉडल तैयार किया और बाकायदा काउंटडाउन शुरू कर विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा. प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय का कहना है कि चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सभी दुआएं मांग रहे हैं. वहीं विक्रम लैंडर के मॉडल को तैयार कर बच्चों को यह बताने की कोशिश की गई है कि कितनी मुश्किलों का सामना करके वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने वाले हैं.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link