Gorakhpur: गोरखपुर के उत्तरी छोर पर स्थित प्राकृतिक झील चिलुआताल अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित होने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में तालाबों और पोखरों पर कब्जे होते थे, जबकि वर्तमान सरकार उनका संरक्षण कर उन्हें पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित कर रही है. मुख्यमंत्री ने चिलुआताल