Published: Nov 04, 2025, 01:09 PM IST|Updated: Nov 04, 2025, 01:09 PM IST
Raebareli News:यूपी के रायबरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सीएनजी ट्रक से गैस लीक होने लगी. अचानक हुई इस घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई. फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति रही.