Meerut Viral Video: मेरठ से भीड़तंत्र का एक भयानक वीडियो सामने आया है. यहां किसी बात को लेकर भीड़ ने एक पुलिस दारोगा से धक्कामुक्की शुरू कर दी. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने दारोगा की वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सवाल उठा रहा है कि खुद कानून की रखवाली करने वाले कितने सुरक्षित हैं.