Published: Jun 02, 2026, 11:36 PM IST|Updated: Jun 02, 2026, 11:36 PM IST
Varanasi: वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. 19 करोड़ के अवैध ड्रग्स तस्करी करने वाले 6 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. बैंकॉक से वाराणसी आई फ्लाइट में करोड़ों का ड्रग्स बरामद किया गया है. इसकी कीमत 19.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है.