Etawah Bus Accident Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक फिल्म का डायलॉग बहुत पॉपुलर हुआ था, जिसमें वो कहते हैं, "मैं मौत को छू कर टक से वापस आ सकता हूं". उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार को कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला हादसा सामने आया. यहां एक बेकाबू बस की चपेट में आने से साइकिल सवार और स्कूटी वाले ने खुद को ऐसे बचाया कि इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर बार-बार देख रहे हैं.