Published: Nov 19, 2025, 12:36 PM IST|Updated: Nov 19, 2025, 12:36 PM IST
ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने फर्जी रॉ अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को फर्जी अधिकारी बताकर सोसाइटी में रह रहा था. आरोपी के कब्जे से फर्जी आईडी कार्ड, फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है.